Priyanka Verma

Add To collaction

लेखनी प्रतियोगिता - सत्य का मार्ग

सत्य का मार्ग



हर किसी के बस का नही है,
सत्य का मार्ग अपनाना,
बहुत कठिन है डगर इसकी,
सीधे सीधे इस राह पर चलते जाना,

सत्य और असत्य के बीच,
फासला बहुत गहरा होता है,
सत्य हमेशा ही,
सत्य, स्पष्ट और शाश्वत होता है,

असत्य को चलाए रखने के लिए,
असत्य को जीते रहना पड़ता है,
पुनः पुनः फिर इसे, ना चाहते हुए,
अपने मन से कहना पड़ता है,

करो मन से स्वीकार,
सत्य की राह पर मुझको है चलना,
दुःख, तकलीफें अब कितनी भी आएं,
सत्य की राह से, अब नहीं डिगना।।

प्रियंका वर्मा
23/10/22

   16
8 Comments

Punam verma

24-Oct-2022 11:16 AM

Very nice

Reply

Abhinav ji

24-Oct-2022 08:56 AM

Very nice👍

Reply

सत्य कहा आपने,,,, सीख देती हुई कविता

Reply